Breaking

Road Safety: सेंदरी और रानीगांव के ब्लैक स्पॉट पर बनेंगे दो अंडरब्रिज, 52.87 करोड़ की परियोजना

Chhattisgarh 28 August 2026

post
बिलासपुर। रतनपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर सेंदरी और रानीगांव के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन दोनों चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर दो अंडरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस परियोजना पर करीब 52.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दोनों स्थानों पर अंडरब्रिज बनने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही और स्थानीय आवागमन के बीच होने वाले टकराव की आशंका कम होगी। इससे दुर्घटनाओं की संख्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना की प्रक्रिया फिलहाल टेंडर स्तर पर बताई जा रही है।
योजना के अनुसार अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद करीब एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेंदरी और रानीगांव लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के रूप में सामने आते रहे हैं। ऐसे में अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

You might also like!