Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
छत्तीसगढ़ में सात आईपीएस अफसरों का तबादला, अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई एसपी

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं।

नए आदेश के तहत अंकिता शर्मा को राजनांदगांव जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पंकज चंद्रा को कोंडागांव, और प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रत्ना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का एसपी बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मोहित गर्ग को मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर अटैच किया गया है। इसके अलावा, चंद्रमोहन सिंह को निदेशक (विशेष सेवाएं) के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि यदुवली अक्षय सिदार को भी AIG बनाया गया है।
सरकार का यह निर्णय पुलिस प्रशासन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन से विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही हैं ।







