Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
श्रवण बाधित अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू, 17 दिसम्बर को आयोजित*


रायपुर 12 दिसंबर 2025। समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू बी.पी.सी.एल. कम्पनी में भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबल केंद्र, गांधी मैदान के सामने रायपुर में निर्धारित किया गया है। इस वॉक इन इंटरव्यू में कुल 20 पदों पर चयन किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि यह वॉक-इन-इंटरव्यू चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी। साथ ही रोजगार की तलाश कर रहे श्रवण बाधित युवाओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं।
*पात्रता एवं दस्तावेज*
कक्षा 10वीं अथवा उससे उच्चतर उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके पास मान्य दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।







