Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
विकास की बहार: शाला प्रवेशोत्सव पर कुशालपुर पहुंचे विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे, दी 70 लाख के कार्यों की बड़ी सौगात!

रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज शासकीय हाईस्कूल कुशालपुर पहुंचकर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों (पंडित वामनराव लाखे वार्ड और महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड) के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए एकमुश्त 70 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कुदाल चलाकर और श्रीफल फोड़कर इन कार्यों की आधारशिला रखी।

इस गरिमामय समारोह में कक्षा दसवीं की मेधावी छात्राओं—अनामिका पाण्डेय और दामिनी साहू को परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रवेश उत्सव के अवसर पर प्राथमिक, मिडिल और हाईस्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस और पुस्तकें बांटी गईं। विधायक सुनील सोनी ने अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये की लागत से प्रज्ञा गायत्री मंदिर के पास बनने वाले दो मंजिला नए सामुदायिक भवन और कुशालपुर स्कूल परिसर में 6 लाख की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड का भी भूमिपूजन किया। विधायक ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शिक्षकों से बच्चों को संस्कारयुक्त और अच्छी शिक्षा देने का अनुरोध किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पहले और आज के कुशालपुर में जमीन-आसमान का अंतर आ चुका है। यहां के विकास के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी का प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि कुशालपुर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI) से नाला क्रॉसिंग का काम जल्द कराने की पहल की जा रही है। इस कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य विकास कार्य जिन पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये:
प्रज्ञा गायत्री मंदिर के सामने 2 मंजिला नया सामुदायिक भवन (विधायक निधि)।
शासकीय हाईस्कूल कुशालपुर में नवीन प्रार्थना शेड निर्माण (6 लाख रुपये)।
महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के खो-खो तालाब के पास शेड निर्माण (10 लाख रुपये)।
कन्नौजे धोबी परिसर आदर्श नगर में सौंदर्याकरण (5 लाख रुपये)।
मां कर्मा सामुदायिक भवन के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण (5 लाख रुपये)।
पीयूष नगर मलसाय तालाब के पास रंगमंच निर्माण (3 लाख रुपये)।
विभिन्न कॉलोनियों और पाड़ों में सड़क व नाली निर्माण कार्य।







