Breaking
- Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला ...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की रा...
- Bastar News: बस्तर में सड़क-पुलों के काम में तेजी, दिसंबर तक पूरा करने के निर...
- Dhamtari News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमा...
- Durg News: नवविवाहिता की मौत, पति पर कथित विवाहेतर संबंध का आरोप
- CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब
- CG News: बिलासपुर की ‘निदान 1100’ सेवा खुद बेहाल, आम लोगों की शिकायतें हफ्तों...
- CG News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड...
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में दर्ज हुईं...
- Food Safety: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, रायपुर में मिठाइयों के स...
शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में छात्रसंघ का गठन, साहिल कुमार साहू बने अध्यक्ष

मोहगांव। शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में छात्रसंघ का गठन किया गया। छात्रसंघ में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वच्छता, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

छात्रसंघ में साहिल कुमार साहू को अध्यक्ष तथा ललित कुमार दीवान को उपाध्यक्ष बनाया गया। कु वंदना साहू को छात्रा प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार कु. जिज्ञासा साहू एवं जागृति साहु को अनुशासन प्रभारी, रिद्धि साहू एवं चित्ररेखा चौहान को स्वच्छता प्रभारी, भूपेश दीवान एवं डगेश्वरी खरिया को खेल प्रभारी तथा वीणा रात्रे को संस्कृति प्रभारी बनाया गया।
कक्षा स्तर पर जश्मीन निर्मलकर को कक्षा 10वीं कैप्टन तथा पेमिन पटेल और परेश यादव साहु को कक्षा 9वीं कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।
छात्रसंघ के गठन एवं संचालन में प्रभारी प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार चंद्राकर का मार्गदर्शन रहा। साथ ही शिक्षक श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, श्री राम सिंह नाग एवं श्री भूपेश जशपाल का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
*नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहिल कुमार साहू* ने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के साथ विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करेगा।
मिडिल स्कूल प्रभारी प्रधान पाठक पुरुषोत्तम डडरसेना, शिक्षक मनोज कुमार साहू, रामप्रसाद दीवान समेत विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।







