Breaking
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
- Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्...
- Tamil Nadu Labour Case: नौकरी का झांसा देकर CG के दो मजदूरों को तमिलनाडु ले ज...
- Medicine Safety Alert: दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट के साथ लाल पट्टी भी देखें...
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
चार बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह, मां ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम का घुटराडीह में जादू-टोना के संदेह पर चंद्रकली नगेशिया (55) की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाली सीतापति नगेशिया (30) भी मृतका के पड़ोस में ही रहती थी। आरोपित महिला को संदेह था कि मृतका जादू-टोना करती है, इस कारण उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। इसी संदेह पर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार घुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया पति लालमोहन के चार बच्चों की मौत पिछले कुछ वर्षों में हो गई थी। स्वास्थ्यगत समस्याओं, पेट दर्द से जूझते हुए बच्चों ने दम तोड़ा था। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हो गई थी। इससे सीतापति का संदेह और गहरा गया था।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला को वह इन मौतों के लिए जिम्मेदार मानने लगी थी। उसे संदेह हो गया था कि उन्हीं दोनों महिलाओं द्वारा जादू-टोना करने के कारण उसके बच्चों की मौत हुई है। इसी कारण वह आक्रोशित थी। मानसिक रूप से भी वह टूट चुकी थी। एक के बाद एक चार बच्चों की मौत ने उसकी मनः स्थिति खराब कर दी थी।
टांगी से ताबड़तोड़ किए प्रहार
बीते रविवार की शाम लगभग चार बजे सीतापति टांगी लेकर अपने घर से निकली। वह सीधे पड़ोसी महिला चंद्रकली के घर पहुंच गई। चंद्रकली घर से लगे बाड़ी में काम कर रही थी। वहां पहुंचते ही सीतापति ने टांगी से चंद्रकली पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। सिर और चेहरे पर टांगी के संघातिक प्रहार से चंद्रकली की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को टांगी के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतका के जादू-टोना करने के कारण उसके बच्चों की मौत हो गई है।पुलिस ने आरोपित सीतापति को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
एक और महिला को ढूंढ रही थी
चार बच्चों की असमय मौत से सीतापति मानसिक रूप से टूट चुकी थी। चंद्रकली नगेशिया की हत्या के बाद वह टांगी लेकर एक अन्य महिला के घर भी गई थी। उस महिला पर भी आरोपित को जादू-टोना करने का शक था। आरोपित जब उस महिला के घर पहुंची तो वह नहीं थी। वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। इस कारण वह बच गई।







