Breaking
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
ग्राम झोंका को विकास कार्यों की सौगात, 27 लाख रुपये से अधिक की नई घोषणाएं

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत झोंका में ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम में महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार, पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्तिधाम शेड, तालाब गहरीकरण और रंगमंच भवन सहित कई अधोसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही कुर्मी पारा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर 27 लाख रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की घोषणा की गई। इनमें प्राथमिक शाला में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब के गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, तालाबों में पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये शामिल हैं। साथ ही जागृति महिला मंडल को महिला सशक्तिकरण के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।







