Breaking

गैस एजेंसी का बड़ा खेल! बिना सिलिंडर पहुंचे दिखा दी फर्जी डिलीवरी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Chhattisgarh 10 June 2026 (49)

post

RRT News Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फर्जीवाड़ा किया गया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विनोद गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर की फर्जी डिलीवरी दिखाने का गंभीर आरोप लगा है। गैस एजेंसी ने उपभोक्ता को बिना सिलिंडर पहुंचाए ही अपने आधिकारिक रिकॉर्ड में न केवल सिलिंडर की सफल डिलीवरी दिखा दी, बल्कि उसके नाम पर राशि का भुगतान भी दर्ज कर लिया। एजेंसी के इस कारनामे से डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा और पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

यह पूरा मामला बिलासपुर के ही शांति विहार कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित उपभोक्ता मनीष मिश्रा से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अपने घरेलू कनेक्शन पर गैस सिलिंडर बुक किया था, लेकिन उनके घर तक सिलिंडर पहुंचा ही नहीं। इसके बावजूद कंपनी के ऑनलाइन रिकॉर्ड और डेटाबेस में सिलिंडर डिलीवर होना और उसके एवज में 1002 रुपये का नकद भुगतान प्राप्त होना दर्ज कर दिया गया। जब पीड़ित को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत गैस एजेंसी प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब मिलने के बजाय उन्हें टालमटोल भरा रवैया देखने को मिला।

गैस एजेंसी से निराश होकर पीड़ित उपभोक्ता ने न्याय की गुहार लगाते हुए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काटे। जब लंबे समय तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही उन्हें न्याय मिला, तो आखिरकार थक-हारकर पीड़ित न्याय के लिए स्थानीय थाने पहुंचे। पीड़ित मनीष मिश्रा की लिखित शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर तारबाहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद गैस एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े के पीछे शामिल दोषियों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

You might also like!