Breaking

देवउठनी एकादशी से पहले सज गया मीठे गन्ने का बाजार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, पूजा के लिए खरीदारी जोर-शोर से

Chhattisgarh 31 October 2025

post

Bhilai News: देवउठनी एकादशी के मौके पर भिलाई के सेक्टर 2 में मीठे गन्ने का बाजार सज चुका है। इस बार भी तुलसी दुल्हन के मंडप में गन्ना और अन्य पूजा सामग्रियों की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी व्यापारी गन्ना बेचने यहां पहुंचे हैं।

Advertisement

देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले ही सेक्टर 2 के ग्राउंड में गन्ने का थोक बाजार सजता है जहां जिले के सभी गांवों और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी खरीदारी करने आते हैं। एकादशी के दिन गन्ने की विशेष पूजा होती है इसलिए हर कोई इसे खरीदने के लिए बाजार पहुंचता है। 

इस बार थोक बाजार में गन्ना 30 रुपये प्रति नग बिक रहा है जबकि चिल्हर बाजार तक आते-आते इसका दाम 40 से 45 रुपये प्रति नग पहुंच जाता है। बाजार में खरीदारी का उत्साह देखने लायक है और हर उम्र के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।


You might also like!