Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
मृत मानकर जिस युवक का कर दिया था क्रियाकर्म, वह जीवित लौटा घर, देखकर हर कोई हैरान

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में जिस युवक को मृत मानकर दफना दिया गया था, वह मंगलवार को अचानक अपने घर लौट आया। इस घटना ने शोक मना रहे लोहार परिवार को हैरान कर दिया। दरअसल शनिवार को कोतवाली इलाके के बायपास रोड जोगीमाड़ा देवीपुर में एक कुएं से अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए मर्ग कायम किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

युवक को देखकर हैरान और खुश हुए परिजन
चंदरपुर निवासी जैनराम विश्वकर्मा की वृद्ध पत्नी ने शव की पहचान अपने लापता पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ घाटा (25 वर्ष) के रूप में की। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने डीएनए टेस्ट के लिए बोन को प्रिजर्व किया। शव को दफनाने की प्रक्रिया नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से की गई। युवक के स्वजन ने बताया कि वह बीते गुरुवार को मजदूरी के लिए सूरजपुर गया था और वापस घर नहीं लौटा। इधर मंगलवार को जब युवक पुरुषोत्तम घर लौटा, तो स्वजन पहले हैरान और फिर खुश हो गए
रिश्तेदार के यहां चला गया था युवक
युवक ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां अंबिकापुर चला गया था। सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि कुएं में मिला शव फूल चुका था। वृद्ध महिला ने शव उसके लापता बेटे पुरुषोत्तम का होने का दावा किया था। महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पुलिस ने शव को दफन कराया था। अब पुरुषोत्तम के जीवित होने की जानकारी मिली है। अब दफनाए गए शव की पहचान की प्रक्रिया कर तेज कर दी गई है।







