Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
शटर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, बाइक और पिकअप से आए थे चोर; अंबिकापुर का मामला

अंबिकापुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के कोतवाली थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित धनंजय ज्वेलर्स में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई।

दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने तिजोरी और दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। संचालक ने दावा किया है कि लगभग 400 से 500 ग्राम सोना तथा 10 से 12 किलो चांदी की चोरी हुई है।
दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई है। पुलिस ने CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। सालों बाद जिला मुख्यालय के किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में चोरी की इतनी बड़ी घटना हुई है।
बलरामपुर मुख्य बाजार क्षेत्र में धनंजय ज्वेलर्स है। संचालक धनंजय सोनी आभूषण निर्माण करने के साथ ही बिक्री भी करते हैं।शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर का कुछ हिस्सा उठा हुआ था। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने संचालक को सूचना दी।
दुकान संचालक धनंजय सोनी जब दुकान पहुंचे तो उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी,थाना प्रभारी भापेंद्र साहू के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच में पता चला कि दुकान में रखे तिजोरी को भी तोड़ा गया था। शो केस में रखे गए जेवर भी गायब थे। चोरों ने पूरा दुकान साफ कर दिया था।
त्योहारी सीजन के कारण दुकान में सोने-चांदी के जेवरात रखे गए थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि पहले मोटरसाइकिल से दो लोग आए थे।
उसके बाद पिकअप भी घटनास्थल में पहुंची थी। पिकअप और बाइक से पहुंचे लोगों द्वारा ही सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना कारित की गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा का भाव उपज गया है।
दुकानदार के अनुसार, चोरी गई ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपये है। उन्होंने बताया कि घटना रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच हुई है। उस दौरान बारिश हो रही थी।
इसी दौरान पिकअप से चोर आए एवं शातिर तरीके से चोरी कर फरार हो गए।रेकी के बाद घटना कारित किए जाने का संदेह है।







