Breaking
- Fitness News: 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी...
- Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: सूर्य देव का तुला राशि में गोचर और दैनिक राशिफल
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
दुखद घटना: प्रिंसिपल के 'बैड टच' से परेशान छात्रा ने स्कूल में की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Crime

जशपुर, दिनाँक 25/11/25 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान 9वीं की छात्रा ने प्राइवेट स्कूल में ही फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की उम्र 15 साल थी।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित तौर पर प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान 9वीं की छात्रा ने प्राइवेट स्कूल में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में प्रिंसिपल की कथित छेड़छाड़ से परेशान 9वीं कक्षा की छात्रा (15) ने रविवार शाम को स्कूल के स्टडी रूम में ही फांसी लगा ली। लाश के पास से सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से छात्रा की लाश बरामद की है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने स्टूडेंट की लाश के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पिंसिपल से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट में 'बेड टच' लिखा हुआ है। बगीचा क्षेत्र के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप राठिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
राठिया ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। छात्रा सरगुजा जिले की रहने वाली थी। घटना के बाद एजुकेशन और ट्राइबल विभाग के अधिकारियों की एक जॉइंट टीम ने भी जांच की। शुरुआती जांच में पता चला कि स्कूल के कैंपस में बना हॉस्टल बिना इजाजत के चल रहा था।
ट्राइबल विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि स्कूल में क्लास 6 से 12 तक के 124 स्टूडेंट्स में से कुल 22 लड़के और 11 लड़कियां हॉस्टल में रह रहे थे। हॉस्टल को कथित तौर पर बिना जरूरी परमिशन के चलाया जा रहा था। सभी डॉक्यूमेंट्स जब्त कर लिए गए हैं। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप राठिया ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की सही वजह सामने आएगी।







