Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
छत्तीसगढ़ में दो हैवानियत के मामले: भिलाई में 85 साल की बुजुर्ग से रेप, रायपुर में युवती के साथ गैंगरेप

छत्तीसगढ़ से दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित वैशाली नगर इलाके में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना हुई है, वहीं रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ फार्महाउस में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

भिलाई में 85 साल की महिला से दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, भिलाई कैम्प-1 इलाके में रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीमार थी और बिस्तर पर ही रहती थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
रायपुर के धरसींवा में युवती से गैंगरेप
वहीं दूसरी घटना राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवती के साथ फार्महाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसके कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार
पुलिस ने मामले में तेलीबांधा निवासी आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी रूपेंद्र जोशी अब भी फरार है। पुलिस ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों में पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







