Breaking

वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील

Chhattisgarh 17 August 2026

post

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने महासमुंद में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को फैक्ट्री में पनीर से संबंधित शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने रात करीब 12 बजे फैक्ट्री में पहुंचकर जांच शुरू की। विभागीय कार्रवाई लगभग तीन घंटे तक चली। इस दौरान मौके पर मौजूद तैयार पनीर की जांच की गई और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सील किए गए पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!