Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
Vande Matram 150 Years Celebration: 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगाँठ पर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रभक्ति का महाआयोजन, CM साय करेंगे शिरकत

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगाँठ के ऐतिहासिक अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ में राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी संकल्प का भव्य उत्सव मना रही है। 'आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम' के तहत प्रदेशभर में आज अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय चेतना और स्वदेशी भावना को मजबूत करना है।

???? रायपुर में CM साय करेंगे मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व
राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम में हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर पूरा स्टेडियम देशभक्ति के माहौल में 'वंदे मातरम्' की गूँज से गूंज उठेगा।
पांचों संभागों में 'संस्मरणोत्सव' का आयोजन
रायपुर के अलावा, छत्तीसगढ़ के पाँचों संभागों में 'वंदे मातरम्' की 150वीं जयंती को 'संस्मरणोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। इन आयोजनों में राज्य के प्रमुख मंत्री और नेता शामिल हो रहे हैं:
जगदलपुर: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप
बिलासपुर: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
अम्बिकापुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल
दुर्ग: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम
यह उत्सव राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की गौरवशाली विरासत को याद करने और स्वतंत्रता संग्राम में उसके महत्व को रेखांकित करने का एक बड़ा प्रयास है।







