रायपुर । नए साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। छत्तीसगढ़ शासन ने आगामी वर्ष की सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसे अब राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। इनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।








