Breaking

'वीबी जी राम जी' योजना: 1 जुलाई से शुरू होगी ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह, जागरूकता के लिए बनी मानव श्रृंखला

Chhattisgarh 24 June 2026 (22)

post

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर देने के लिए राज्य सरकार आगामी 1 जुलाई 2026 से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना लागू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर पूरे प्रदेश के गांवों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक बैठकें और विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि हर ग्रामीण को इसके प्रावधानों और फायदों की सटीक जानकारी मिल सके।

Advertisement

इस अभियान के तहत बेमेतरा जिले के बेरला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा और देवरी में ग्रामीणों ने जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए विशाल मानव श्रृंखला बनाई। हाथों में नारे लिखी तख्तियां थामे ग्रामीणों की इस एकजुटता की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर की जमकर सराहना करते हुए इसे ग्रामीण जागरूकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। इसके साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी बेमेतरा के इस प्रयास को सराहा है।

योजना के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों को 30 जून तक पूरी तरह प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल माध्यमों, मुनादी और रथों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी फेसबुक पर लाइव आकर जनता के सवालों के जवाब दिए और उन्हें इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शासन को उम्मीद है कि 1 जुलाई से लागू होने वाली इस योजना से प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी।

You might also like!