Breaking
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
- लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वागत समारोह, प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की ह...
- शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे पर मां की हत्या का आरोप
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, CM स...
- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घरों में तिरंगा फहराकर मनाया 80वां...
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी संस्कृति की रंगत, सरगुजा स...
- स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, 17 प्लाटूनों ने किय...
- स्वतंत्रता संग्राम से विकसित छत्तीसगढ़ तक की गौरवगाथा, टाउन हॉल में सात दिवसी...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, युवाओं को इतिहास से सीख लेने का संदेश

कोरबा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी और उसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए युवाओं को इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता के महत्व का अहसास कराती है। उन्होंने कहा कि इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति द्वेष पैदा करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो, इसके लिए समाज को जागरूक करना है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देकर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष और कठिन परिस्थितियों को भी याद किया गया।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को इतिहास के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी देते हुए वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर समाज में शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।






