Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: जशपुर के किडनी मरीज के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किए ₹3.95 लाख, अहमदाबाद में होगा ट्रांसप्लांट

रायपुर, 21 जून 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना' के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव (44 वर्ष) को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मरीज के उपचार और किडनी प्रत्यारोपण (रेनल ट्रांसप्लांट) के लिए 3 लाख 95 हजार 121 रुपये की सहायता राशि त्वरित रूप से स्वीकृत की है। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार ने मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में सहायता के लिए आवेदन किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया।

राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह स्वीकृत राशि अहमदाबाद (गुजरात) स्थित जी.आर. दोशी एवं के.एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर को हस्तांतरित की जाएगी, जहां मरीज का किडनी प्रत्यारोपण और आगे का इलाज सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर दोहराया कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि धन के अभाव में किसी का जीवनरक्षक उपचार न रुके। इस मानवीय पहल पर मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।







