Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
शीतकालीन छुट्टियों में जाना चाहते हैं गोवा, 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर। विमानों की अनिश्चितता के बीच रेलवे गोवा के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 20 दिसंबर से बिलासपुर-मडगांव-बिलासपुर के बीच चार फेरे के लिए चलेगी। इस गाड़ी में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।

गाड़ी संख्या 08241 बिलासपुर-मडगांव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 20, 27 दिसंबर, तीन और 10 जनवरी को प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08242 मडगांव-बिलासपुर ट्रेन मडगांव से 22, 29 दिसंबर तथा पांच और 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया व नागपुर स्टेशनों में दिया गया है। इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में एक एसएलआरडी, तीन सामान्य, दो स्लीपर, दो एसी-III इकोनामी, आठ एसी-III, एक एसी -II तथा जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है।







