Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
पौने 37 करोड़ की जलप्रदाय योजना की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया भूमिपूजन, 60 हजार आबादी को मिलेगा लाभ

कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए एक बड़े विकास कार्य का शिलान्यास किया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने इमलीडुग्गू गौमाता चौक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पौने 37 करोड़ रुपये की लागत वाले जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) से स्वीकृत 36 करोड़ 73 लाख रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से कोरबा निगम क्षेत्र की उन सभी बस्तियों, पारों और मोहल्लों में पानी की किल्लत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी, जहां अब तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था।

इस परियोजना के तहत कोरबा में जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसमें 20 एमएलडी (MLD) क्षमता के एक आधुनिक जलउपचार संयंत्र (फिल्टर प्लांट) के साथ-साथ इमलीडुग्गू में 12.60 लाख लीटर, दादरखुर्द में 22.50... लाख लीटर और रूमगरा में 10.80 लाख लीटर क्षमता की तीन उच्च स्तरीय पानी टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 15.3 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस योजना के धरातल पर उतरने से इमलीडुग्गू, मोतीसागरपारा, भिलाईखुर्द, मानिकपुर और बेलगिरी बस्ती सहित कई इलाकों के नागरिकों को पर्याप्त पानी मिलेगा, वहीं निचले स्तर पर स्थित बस्तियों में लो-प्रेशर की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इससे क्षेत्र की लगभग 60 हजार की आबादी सीधे लाभान्वित होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई डीएमएफ मद की सौगात से आज जिलों में अरबों रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर हर घर तक बिजली, मकान, शौचालय और शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं। वहीं, महापौर संजूदेवी राजपूत ने इस कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से बस्तियों में पानी की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एमआईसी सदस्य, पार्षद और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।







