कोरिया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के भरतपुर विकासखंड से एक दुखद मामला सामने आया है। कोटाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम करचा में एक महिला ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कथित कार्रवाई और धमकी को आत्महत्या की वजह बताया है।
परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिस की कथित पूछताछ और दबाव से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। बताया गया कि घटना से पहले वह पूरी रात रोती रही और सुबह घर से निकलकर जंगल चली गई, जहां उसने फांसी लगा ली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस की ओर से परिजनों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।








