Breaking

दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

Chhattisgarh 04 November 2026 (4)

post

​कोरबा, 4 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद सड़क पर गिरे वाहन चालकों को एक तेज रफ्तार भारी वाहन (ट्रेलर) ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में मौके पर ही दोनों की जान चली गई।

Advertisement

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक्टिवा पर सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

​हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत डायल 112, संजीवनी वाहन और कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराने और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

You might also like!