Breaking

Naya Raipur Development : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया 'विकसित भारत संकल्प पार्क' का लोकार्पण

Chhattisgarh 03 November 2026 (5)

post

रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में 'विकसित भारत संकल्प पार्क' का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्क परिसर में पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण और एक हरित भविष्य का कड़ा संदेश दिया।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया गया है। यह अनूठा पार्क केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं है, बल्कि नवा रायपुर को एक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

लगभग 16 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैले इस पार्क में अब तक 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे रोपे जा चुके हैं। इस पहल से नवा रायपुर को 'पीपल सिटी' के रूप में एक नई वैश्विक पहचान मिलने के साथ-साथ शहर का पर्यावरणीय संतुलन भी और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like!