Breaking
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
- Urban Challenge Fund Conclave: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेग...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- SECL के रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर 1.39 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से फ्ल...
- मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और ...
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउड...
- Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलि...
मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और फिर फंदे पर झूल गया युवक

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के शीतला वार्ड में रहने वाले 28 वर्षीय मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से ठीक पहले उसने अपनी पत्नी को फोन पर खुदकुशी करने की बात कही थी। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश यादव की पत्नी पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। मुकेश लगातार यह प्रयास कर रहा था कि उसकी पत्नी वापस घर लौट आए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह नहीं लौटी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।
फोन पर दी चेतावनी और लगा लिया फंदा
घटना वाले दिन मुकेश ने अपनी पत्नी को फोन किया और बातचीत के दौरान कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






