Breaking
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
- Urban Challenge Fund Conclave: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेग...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- SECL के रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर 1.39 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से फ्ल...
- मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और ...
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउड...
- Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलि...
Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
.webp)
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

फरवरी 2025 में किया था आत्मसमर्पण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय नरसू बोडू (पिता लक्ष्मैया बोडू) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कामकानार गांव (थाना गंगालूर क्षेत्र) का रहने वाला था। नरसू बोडू ने मुख्यधारा से जुड़ने के लिए 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और तब से वह पुलिस के पुनर्वास केंद्र में ही रह रहा था।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
बताया जा रहा है कि पुनर्वास केंद्र के भीतर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की, इसके स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बीजापुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बीजापुर थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं और संभावित कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।







