Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
अमलीडीह नाबालिग हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: परिचित युवकों ने ही गला दबाकर की हत्या, दोनों हिरासत में... RRT News

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में 22 नवंबर को मिली नाबालिग लड़की की लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि लड़की की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही परिचित दो युवकों ने की है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे सघन पूछताछ जारी है।

शुरुआत में मामला संदिग्ध था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग को घटना से ठीक पहले इन्हीं दो युवकों के साथ देखा गया था। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है, जिसमें पुष्टि हुई है कि नाबालिग की गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस अब इन दोनों से हत्या की वजह और वारदात के पीछे की पूरी कहानी जानने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय बयानों के आधार पर पुलिस जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे की उम्मीद कर रही है।







