ARANG NEWS : रायपुर के आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित महानदी घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला। यह घटना दिनांक 04.02.2026 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, जिसने लाल कत्था रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहन रखा था। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।








