Breaking

Arang News: मवेशी तस्करी का आरोप लगाकर किसान से मारपीट, कथित गौसेवको के खिलाफ कार्रवाई के लिए सतनामी समाज का आरंग थाना घेराव

Chhattisgarh RRT News Desk 17 May 2026

post

Arang News: कथित गौसेवकों द्वारा आरंग के ग्राम गुदगुदा के एक किसान से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर सतनामी समाज भड़क गया। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में समाज के सैकड़ों लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने आरंग थाना का घेराव कर दिया। जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर थाना को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Advertisement


बीते 9 मई को आरंग के गुल्लू के पास लावारिस हालत में एक ट्रक पाया गया था, जिसमे 19 मवेशियों को भरा गया था। सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर संबंधित लोगों की तलाश कर रही थी। वही गुदगुदा का रहने वाला किसान बालकुमार कुर्रे के कुछ मवेशी चराई के बाद घर नही पहुचे थे। मवेशियों से भरे ट्रक बरामद होने की सूचना पर अपने मवेशियों की पहचान करने पहुचे किसान बालकुमार के साथ रायपुर निवासी कथित गौसेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने थाना परिसर में अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित किसान के समर्थन में बड़ी संख्या में आक्रोशित सतनामी समाज के शनिवार को आरंग थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने खूब नारेबाजी की। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


थाना घेराव की सूचना पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने अतिरिक्त बल पुलिस और आला अधिकारी आरंग थाना पहुंचे और थाना को छावनी में तब्दील कर दिया। इसके बाद समाज के लोगों और आलाधिकारियों से देर तक बातचीत होती रही। एडिशनल एसपी रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस कई धाराओं और एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।


इस मामले में अपराध दर्ज होने और पुलिस के  आश्वासन के बाद लोग लौट गए। इस मामले में दूसरा पहलू यह भी है कि पुलिस अभी तक मवेशियों से भरे उस लावारिस ट्रक से संबंधित किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नही कर पाई है।

You might also like!