Breaking

अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 03 February 2026

post


Advertisement


रायपुर।


अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी ठाकुर राम यादव  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।  02.02.26 को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मठपुरैना स्थित देवारपारा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपी को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय सोनवानी निवासी देवारपारा टिकरापारा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में अजय सोनवानी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।


जिस पर आरोपी अजय सोनवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें *100 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 12,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

You might also like!