Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
भारत-साउथ अफ्रीका मैच: रायपुर पुलिस की 10 प्वाइंट्स की एडवायजरी जारी, इन सामानों के साथ स्टेडियम में NO ENTRY...

रायपुर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मुकाबले को देखते हुए पुलिस ने 10 प्वाइंट्स की सख्त एडवायजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी में दर्शकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्टेडियम में प्रवेश के दौरान सभी की गेट पर ही सख्त जांच होगी। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर दर्शक को एंट्री नहीं दी जाएगी।

इन चीज़ों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
एडवायजरी के तहत कई तरह के सामानों को स्टेडियम परिसर में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची लंबी है, जिसमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तंबाखू, माचिस, लाईटर्स जैसी धूम्रपान सामग्री शामिल है। इसके अलावा, बोतल, डिब्बा, टिफिन और कांच का कंटेनर जैसे पैकेजिंग आइटम भी ले जाना मना है।
सुरक्षा कारणों से इन वस्तुओं पर भी पाबंदी
सुरक्षा कारणों से चाकू, कटार, तलवार, आग्नेयास्त्र, ब्लैड्स और फटाके जैसी खतरनाक वस्तुओं पर तो पूर्ण प्रतिबंध है ही, लेकिन इसके साथ ही कुछ सामान्य वस्तुओं को भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इनमें कुर्सी, स्टूल, छाता, डंडा, झंडा, वाद्य यंत्र और खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य पदार्थ छोड़कर) शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी, बैग्स और सिक्के भी नहीं
एडवायजरी के अनुसार, दर्शक हैंड बैग, लेडिज बैग, सूटकेस, कागज पैकेट, लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट जैसी चीजें भी स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही, पेन-पेंसिल, फुग्गे, गेंद, लाउड हैलर, सिटी, हार्न, रेडियो और यहां तक कि सभी प्रकार के सिक्के भी प्रतिबंधित रहेंगे। नियम तोड़ने वालों को गेट से ही वापस भेज दिया जाएगा।
आज करेंगी टीमें अभ्यास, 3 दिसंबर को मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मुकाबला 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दोनों टीमें आज अभ्यास सत्र में भाग लेंगी। साउथ अफ्रीका की पत्रकारवार्ता दोपहर 12 बजे होगी, जिसके बाद 1 से 4 बजे तक अभ्यास चलेगा। टीम इंडिया की प्रेस वार्ता शाम 4 बजे और प्रैक्टिस सेशन शाम 5 से 8 बजे तक रखा गया है।
चूंकि मैच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 PM बजे शुरू होगा और टिकटों की बिक्री पहले ही हो चुकी है।







