Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
Bhilai Sex Racket : भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर भेजते थे लड़कियों के फोटोज, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Bhilai Sex Racket : भिलाई: दुर्ग जिले की पुलिस ने नेहरू नगर जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सुपेला की एक बुटीक संचालिका इस पूरे सिंडिकेट की मास्टरमाइंड निकली, जो पॉश कॉलोनी में किराए का मकान लेकर देह व्यापार का अड्डा चला रही थी।

विद्याविहार कॉलोनी के एक मकान में अनजान लोगों की लगातार आवाजाही से मोहल्लेवासी परेशान थे। पुलिस को सूचना मिली कि यहाँ 'बुटीक' के नाम पर कुछ और ही चल रहा है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और रक्षा टीम ने जाल बिछाया। एक पुलिसकर्मी को 'फर्जी ग्राहक' बनाकर भेजा गया और जैसे ही डील पक्की हुई, पूरी टीम ने घेराबंदी कर धावा बोल दिया।
डिजिटल तरीके से होती थी 'डीलिंग'
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला धनवंती रावत (रीना सिंह) बेहद शातिर तरीके से धंधा चला रही थी। ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। लड़कियां केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी बुलाई गई थीं। मौके से बरामद 12 मोबाइल फोन इस पूरे नेटवर्क के डिजिटल सबूत दे रहे हैं।
रेड में क्या-क्या मिला?
पुलिस की छापेमारी में मकान के अंदर से 8 युवतियां मिलीं, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित घर भेज दिया है। इसके अलावा ₹5,500 कैश। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध दस्तावेज। मुख्य संचालिका रीना सिंह और एक ग्राहक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।







