Breaking
- पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजु...
- Doorstep Jeevan Praman Patra : अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमा...
- Uttarakhand Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चमोली मे...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमक...
- सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ...
- Higher Education Expansion Chhattisgarh : ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा ...
- Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संब...
Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका की प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वार्ड बदले जाने का दावा किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर दर्ज आपत्तियों का उचित समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

वार्ड बदलने के आंकड़े किए साझा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इन गड़बड़ियों के आंकड़े सामने रखे। उन्होंने बताया कि भिलाई नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भारी फेरबदल किया गया है:
वार्ड 3 से 5 में 192 और वार्ड 5 से 3 में 493 मतदाता बदले गए।
वार्ड 9 से 10 में 721 और वार्ड 9 से 11 में 556 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित हुए।
इसी तरह वार्ड 15 से 14 में 232, वार्ड 17 से 18 में 316 और वार्ड 59 से 60 में 228 मतदाताओं के नाम इधर-उधर किए जाने का दावा किया गया।
इसके अलावा, रिसाली निगम क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर बदलाव का मुद्दा उठाया गया, जिसमें वार्ड 3 से 4 में 250, वार्ड 25 से 24 में 358 और वार्ड 26 से 31 में 416 मतदाताओं के स्थानांतरण की बात सामने आई है। कांग्रेस ने इसे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर बड़ा सवाल बताया है।


_m.webp)




