Breaking
- पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजु...
- Doorstep Jeevan Praman Patra : अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमा...
- Uttarakhand Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चमोली मे...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमक...
- सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ...
- Higher Education Expansion Chhattisgarh : ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा ...
- Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संब...
नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में 'ड्रंक एंड ड्राइव' (नशे में गाड़ी चलाने) का एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आधी रात को हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात को हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेलीबांधा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले अग्रसेन धाम चौक पर हुई। आधी रात के वक्त एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रही बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार के परखच्चे उड़ गए।
शादी से लौट रहा था परिवार
हादसे में बलेनो कार चला रहे 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग श्याम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नया रायपुर में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।
गाड़ी छोड़कर फरार हुए स्कोडा सवार युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कोडा कार में सवार युवक भी नशे की हालत में थे और इस हादसे में उन्हें भी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चारों युवक अपनी क्षतिग्रस्त स्कोडा कार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्कोडा कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार युवकों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

_m.webp)




