Breaking
- पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजु...
- Doorstep Jeevan Praman Patra : अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमा...
- Uttarakhand Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चमोली मे...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- Ram Setu Truth or Myth : क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें इस ऐत...
- 'जब जीते तो होशियार और हार जाए तो EC खराब!', दुर्ग की सभा में कांग्रेस पर जमक...
- सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ...
- Higher Education Expansion Chhattisgarh : ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा ...
- Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संब...
Higher Education Expansion Chhattisgarh : ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान, करेलीबड़ी और सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए 66 नए पदों को मंजूरी

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयासों से धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम करेलीबड़ी तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन दोनों महाविद्यालयों के कुल 66 नए पदों के सृजन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ग्रामीण बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा को गांवों और दूरस्थ अंचलों तक सुलभ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अक्सर दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे उनका समय, पैसा और कई बार आगे की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। इन नए महाविद्यालयों के खुलने से बेटियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
स्वीकृत किए गए पदों का विवरण
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दोनों महाविद्यालयों के लिए कुल 66 पदों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रत्येक कॉलेज के लिए निम्नलिखित पद शामिल हैं:
1 प्राचार्य
12 सहायक प्राध्यापक
1 ग्रंथपाल (Librarian)
1 क्रीड़ाधिकारी (Sports Officer)
सहायक ग्रेड-01, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 के पद
5 प्रयोगशाला तकनीशियन और 5 प्रयोगशाला परिचारक
इसके अलावा कलेक्टर दर पर भृत्य, बुक लिफ्टर, स्वच्छक और चौकीदार की सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
इस पहल से धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।


_m.webp)



