Breaking

Big Breaking : दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत

International 23 February 2026 (81)

post

Big Breaking : नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार (23 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Advertisement


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने 17 शव बरामद कर लिए थे, लेकिन इसके बाद एक गंभीर रूप से घायल शख्स की भी जान चली गई. इस तरह मृतकों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया. घायल हुए बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. 


कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

 बस पोखरा से काठमांडू के लिए जा रही थी, लेकिन रास्ते में किसी वजह से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और इसी वजह से बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. हादसा रात करीब 1.15 बजे हुआ. 


You might also like!