Breaking

Big News : बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या

International 05 January 2026 (78)

post

Big News : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जेस्सोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में सोमवार (5 जनवरी 2026) को एक हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, राणा प्रताप बैरागी पर अचानक हमला किया गया और कट्टरपंथियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


मोनिरामपुर थाना प्रभारी राजिउल्लाह खान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


गौरतलब है कि राणा प्रताप बैरागी की हत्या पिछले तीन हफ्तों में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई पांचवीं बड़ी वारदात है। बांग्लादेश में चुनाव नजदीक हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।


नए साल की पूर्व संध्या पर भी हुई थी हत्या

इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को शरियतपुर जिले के दमुद्या उपजिले में एक हिंदू कारोबारी **खोकन चंद्र दास** पर कट्टरपंथी भीड़ ने चाकू से हमला किया था और बाद में उन्हें आग के हवाले कर दिया गया था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद खोकन चंद्र दास को ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था, जहां 3 जनवरी 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


You might also like!