Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: "सीमाएं बदल सकती हैं, सिंध भारत में वापस आ सकता है": POK पर भी किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "सिंध क्षेत्र आज भारत के साथ नहीं है, लेकिन सीमाएं बदल सकती हैं। कौन जानता है कि कल सिंध भारत में वापस आ जाए।" उनके इस बयान ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है।

सभ्यता के नाते सिंध हमेशा भारत का हिस्सा
मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिंध क्षेत्र के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा:
"आज सिंध की जमीन भारत का हिस्सा भले न हो, लेकिन सभ्यता और संस्कृति से वह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।"
उन्होंने वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंधी हिंदुओं की पीढ़ी ने कभी सिंध के अलग होने को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया।
उन्होंने कहा, "सिर्फ सिंध में ही नहीं, पूरे भारत में सिंधु नदी को पवित्र माना जाता है। सिंध के कई मुसलमान भी मानते थे कि सिंधु नदी का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं है।"
"कौन जानता है सिंध भारत में वापस आ जाए"
राजनाथ सिंह ने भविष्य की संभावनाओं पर ज़ोर देते हुए कहा:
"जहां तक जमीन की बात है, सीमाएं बदल सकती हैं। सिंध के लोग हमेशा हमारे अपने रहेंगे। वे कहीं भी रहें, भारत से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा। कौन जानता है, कल सिंध भारत में वापस आ जाए?"
POK पर भी दिया बड़ा बयान: बिना युद्ध के होगा विलय
रक्षामंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत को POK वापस लेने के लिए कोई आक्रामक कदम नहीं उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, "POK के लोग भारत के साथ आना चाहते हैं। वहां से आवाजें उठ रही हैं। यह इलाका अपने आप वापस भारत का हिस्सा बन जाएगा।"
गौरतलब है कि POK 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तानी सेना और कबायली लड़ाकों द्वारा कब्जाए गए जम्मू-कश्मीर के हिस्सों को कहा जाता है, जिसे भारत अपना अभिन्न अंग मानता है।







