Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा

Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा

Chhattisgarh 25 November 2026 (9)

post

बीजापुर। कभी सुरक्षा बलों पर ड्रोन से निगरानी रखने और हवाई हमले की आशंका जताने वाले माओवादियों के अपने तकनीकी तंत्र की परतें अब खुलने लगी हैं। बीजापुर जिले के कोरागुट्टा जंगल में मिले माओवादियों के एक पुराने ठिकाने से सुरक्षा बलों ने ड्रोन, 15 वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद किया है।

Advertisement

यह बरामदगी इस बात को दर्शाती है कि जंगलों में माओवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ केवल पारंपरिक हथियारों पर निर्भर नहीं थे, बल्कि संचार और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग कर रहे थे।

सुरक्षा बलों को मौके से 14 वीएचएफ (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी) और एक यूएचएफ (अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी) वायरलेस सेट के साथ डीजेआई माविक-2 एंटरप्राइज ड्रोन मिला है। वीएचएफ और यूएचएफ सेट रेडियो तरंगों के माध्यम से काम करते हैं, जिनकी मदद से मोबाइल नेटवर्क से कटे दुर्गम जंगलों में भी माओवादियों के अलग-अलग दल आपस में आसानी से संपर्क बनाए रखते थे।

You might also like!