Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Box Office अपडेट: कार्तिक- अनन्या की फिल्म चौथे दिन भी सुस्त, कमाई नहीं पकड़ पाई रफ्तार
रविवार की छुट्टी का भी नहीं मिला फायदा, ‘धुरंधर’ और ‘अवतार 3’ के आगे फीकी पड़ी रोमांटिक कॉमेडी

Box Office : कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन कमाई की रफ्तार लगातार कमजोर बनी हुई है।

फिल्म ओपनिंग डे पर भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। इसके बाद अगले दिनों में कमाई और गिरती चली गई। रविवार की छुट्टी के बावजूद फिल्म को वो फायदा नहीं मिला, जो इसी दौरान रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और ‘अवतार 3’ जैसी बड़ी फिल्मों को मिल रहा है।
अब तक की कमाई
पहला दिन: 7.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 5.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 5.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन (रविवार): शाम 8:05 बजे तक 4.41 करोड़ रुपये
चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 22.91 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, सैक्निल्क के मुताबिक चौथे दिन का आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव संभव है।
हिट होने के लिए कितनी कमाई जरूरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये है। ऐसे में हिट होने के लिए इसे कम से कम 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। फिल्म ने अब तक तीन दिनों में लगभग 26 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।







