Breaking

CG ACCIDENT : सड़क पर बिछी लाशें: सूरजपुर में श्रद्धालुओं की बस का 'खूनी अंत', 15 घायल, 1 की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 03 February 2026

post

CG ACCIDENT : सूरजपुर/अंबिकापुर: सोमवार की काली रात रायगढ़ से बनारस जा रहे श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर आई। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर गंगापुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को ऐसी टक्कर मारी कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सीधे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। इस रूह कपा देने वाले हादसे में 15 यात्री खून से लथपथ हो गए, जबकि एक श्रद्धालु ने तड़पते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Advertisement


हादसे का भयानक मंजर

तमनार (रायगढ़) से बाबा विश्वनाथ के दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतज़ार कर रही है। रात के सन्नाटे में जब बस गंगापुर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ में जा घुसी। बस के अंदर मची चीखें सुनकर आसपास के लोग कांप उठे।


खून से सनी सीटें और बिखरा सामान

दुर्घटना के बाद बस के भीतर का नज़ारा भयावह था। चारों ओर घायलों की कराह और खून बिखरा हुआ था। लटोरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। 1 श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत। 15 लोग घायल कई की हालत गंभीर।


हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में इस तबाही की वजह रफ्तार का जुनून और लापरवाही बताई जा रही है।

You might also like!