Breaking
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
- CG Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों...
- CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ...
CG ACCIDENT BREAKING : NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 मजदूरों की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : कोंडागांव जिले के फरसगांव के पास NH-30 पर चिचाड़ी पुल के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और माजदा वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 5 से अधिक मजदूर सवार थे, जो टक्कर के बाद वाहन में ही फंस गए। हादसा इतना भयानक था कि शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।हादसे के बाद NH-30 पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को धीरे-धीरे बहाल कराया।फिलहाल फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।







