Breaking

CG Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा; दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 14 April 2026

post

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसा तालाब के पास सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक चौटी लाल पटेल हर दिन की तरह आज सोमवार की सुबह करीब 5 बजे अपने घर से पैदल घूमने के लिए निकले थे। वे अभी तलदेवरी-बिर्रा मुख्यमार्ग पर स्थित कोसा तालाब के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 


वाहन की रफ्तार और टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का शव सड़क पर बुरी तरह बिखर गया और क्षत-विक्षत हालत में मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी, तब इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना बिर्रा पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्र कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

You might also like!