Breaking

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की मौके पर मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 12 April 2026

post

CG Accident : रायगढ़ : जिले में भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा ही कि तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। 

Advertisement


घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है। रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You might also like!