Breaking

CG Accident : टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा: घर लौट रहे युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

Chhattisgarh 15 April 2026 (49)

post

CG Accident : बिलासपुर के चट्टीडीह स्थित रामायण चौक क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब स्थानीय निवासी शुभम साहू की मुंगेली के पास एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की खबर आई। 

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, शुभम पिछले तीन दिनों से अपने किसी निजी काम के सिलसिले में मुंगेली जिले के भटगांव प्रवास पर था और कार्य संपन्न कर वापस अपने घर बिलासपुर लौट रहा था। वापसी के दौरान मुंगेली टोल प्लाजा के समीप अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक जबरदस्त टक्कर का शिकार हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि शुभम को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। 


 राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल (SIMS Hospital) रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण शुभम की सांसे थम गईं। सिम्स के डॉक्टरों ने उसे देखते ही 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया। फिलहाल, अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You might also like!