Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
CG Big Accident : शादी समारोह से लौट रहे पिकअप हादसे का शिकार, 2 की मौके पर मौत, 37 घायल

CG Big Accident : बस्तर संभाग मुख्यालय जिला बस्तर में ब्लॉक लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ढाबामारी के पास मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं,पिकप में लगभग 45 ग्रामीण सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम सिरिसगुड़ा के 45 ग्रामीण पिकअप में सवार ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे इस दौरान उनका पिकअप वाहन दुघर्टना का शिकार हो गया । दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 37 ग्रामीण जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं वह घायल हो गए। हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लोहण्डीगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री परिवहन के असुरक्षित और जानलेवा है।







