Breaking

CG BREAKING : बस्तर के जंगलों में मौत का तांडव! नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर होने की खबर

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

CG BREAKING : बीजापुर जिले के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाके में जारी इस ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से लगातार फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। अभियान में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिन्होंने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है। हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और ऑपरेशन पर उच्च अधिकारियों की सीधी निगरानी बनी हुई है।

Advertisement


सूत्रों का कहना है कि इस मुठभेड़ में इलाके में लंबे समय से सक्रिय नक्सली कमांडर और शीर्ष माओवादी नेता उधम सिंह के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा जा सके।

You might also like!