Breaking

CG Breaking : भीषण गर्मी के चलते 20 अप्रैल से इतने दिन बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, सीएम का बड़ा फैसला

Chhattisgarh 16 April 2026 (30)

post

CG Breaking : प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पालकों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि तेज गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए।

Advertisement


मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से विद्यार्थियों और पालकों को बड़ी राहत मिलेगी। गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश शुरू होने से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। सरकार जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर सकती है।

You might also like!