Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार...

CG Crime : जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा भैया लहरे (26 वर्ष) निवासी ग्राम छैडोलिया के रूप में हुई है। वर्ष 2023 से वह फरार था और थाना मुलमुला में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 दर्ज था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा उरईहा निवासी 50 वर्षीय अंबिका प्रसाद भारद्वाज से उनके पुत्र राहुल भारद्वाज एवं भतीजे हरिश को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17,65,000 रुपये तथा नगद 7,35,000 रुपये, कुल 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। अक्टूबर 2023 से आरोपी फरार हो गया था।पीड़ित द्वारा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले में अपराध दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी।
विवेचना के दौरान 20 फरवरी 2026 को ग्राम छैडोलिया, थाना मुलमुला क्षेत्र से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 75 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।







