Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 36.97 लाख की ठगी, बदमाशों ने सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक को बनाया शिकार
CG Crime : रायगढ़ में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर विद्युत विभाग के एक सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक से 36 लाख 97 हजार 117 रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना रायगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता के थाने पहुंचने पर लगभग 2 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित को एक अज्ञात महिला का कॉल आया, जिसने स्वयं को टेलीकॉम अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके पहचान पत्र का दुरुपयोग कर फर्जी सिम से आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं। इसके बाद कॉल को कथित पुलिस और सीबीआई अधिकारियों से जोड़ा गया। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी देते हुए डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया।
वीडियो कॉल के माध्यम से खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पीड़ित से बैंक खातों और संपत्ति की जानकारी ली गई और जांच के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली गई। 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच पीड़ित ने कुल 36,97,117 रुपये ट्रांसफर कर दिए। परिजनों को जानकारी होने पर साइबर थाना में शिकायत की गई, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये होल्ड कराए गए।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया की पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहती है। ऐसे कॉल साइबर ठगी हैं। तुरंत 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।







